देहरादून, जनवरी 27 -- ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र से बता रहे हैं। जहां इको टूरिज्म जोन के युसूफ बीच पर नहाने के दौरान गुड़गांव का पर्यटक गंगा में डूब गया। गंगा में डूबने से पर्यटक बेहोश हो गया। राफ्टिंग ट्रेनर विपिन शर्मा ने गाइडों की सहायता से पर्यटक को बाहर निकाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। यह घटना राफ्टिंग गाइड के हेलमेट में लगे गोप्रो में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक गुड़गांव निवासी अविनाश अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए शिवपुरी पहुंचा। पहाड़ो के नजारे देखने को सभी दोस्त युसूफ बीच पर चले गए। इस दौरान अविनाश गंगा में नहाने के लिए उतर गया और देखते ही देखते उसका पैर फिसला और वह गंगा में डूब गया। यह दृश्य देखते ही दोस्तों के हाथ पैर फूल गए और वह मदद के लिए चिल्लाने लगे। तभी गंगा में गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे ट्रेनर विपिन शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.