पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- संतोष, पिथौरागढ़। इसरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका के लिए पिथौरागढ़ की प्रियांशी पांडे का चयन हुआ है। युविका के लिए पूरे भारत से 456 बच्चों का चयन हुआ है,जिसमें उत्तराखण्ड से 14 बच्चे शामिल हैं। कुमाऊं नोडल केंद्र के नवल चंद्र जोशी ने बताया कि युविका कार्यक्रम में बच्चों को अंतरिक्ष से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं। दो सप्ताह के आवासीय कार्यक्रम में प्रियांशी हिस्सा लेंगी। इससे पूर्व भी दो छात्रों का चयन युविका कार्यक्रम के लिए हुआ था। चयन पर शिक्षकों व परिजनों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...