युवा 100 वर्षों के लिए तकनीक और नवाचार पर फोकस करें : संजय सेठ
धनबाद, अगस्त 9 -- रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शनिवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद में युवाओं व शोधकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछले 100 वर्षों की उपलब्धियों तक सीमित न रहें। आने वाले 100 वर्षों के लिए तकनीक और नवाचार पर फोकस करें। तकनीक तेजी से बदल रही है और ऐसे में इंतजार करना देश के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रिसर्चर्स से लैब से बाहर निकलकर देश की जरूरतों के अनुरूप नई टेक्नोलॉजी और समाधान विकसित करने का आह्वान किया। संजय सेठ ने शनिवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद में 20वीं नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग संगोष्ठी एवं इनोवेशन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईआईटी धनबाद और इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (आईएनएई) के संयुक्त सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम 10 अगस्त तक चलेगा। देशभर के प्रमुख इंजीनियर, वैज्ञानिक, शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.