युवा क़ृषि उद्यमी सुन्दर विशाल को किया गया सम्मानित
मोतिहारी, सितम्बर 5 -- चकिया, एक संवाददाता । बापूधाम महोत्सव के दौरान मोतिहारी स्थित प्रेक्षागृह में अनुमंडल के माधोपुर गोविन्द गांव में मत्स्य पालन के लिये बायोफ्लॉक यूनिट के सफल कार्यान्वयन सांसद राधा मोहन सिंह जी ने युवा क़ृषि उद्यमी सुन्दरम विशाल को सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह, डेयरी मतस्य एवं पशुपालन विभाग बिहार के सचिव शीर्षत कपिल अशोक एवं जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी सौरव सुमन यादव द्वारा संयुक्त रूप से प्रोत्साहन राशि दो लाख चालीस हज़ार का चेक दिया। सुन्दरम ने अपने आगामी योजना में आधुनिक क़ृषि डेयरी फार्मिंग मात्स्यिकी एवं पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिये युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने की योजना को अपना मुख्य लक्ष्य बताया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.