मिर्जापुर, जनवरी 12 -- लालगंज। अयोध्या अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी के महंत विजय रामदास महाराज ने पतुलकी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। देश का विकास और संस्कार युवाओं के ज्ञान और सोच पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि भारत राम के पदचिह्नों पर चलने वाला देश है और राम का जीवन आज भी परिवार, समाज और लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शक है। महाराज ने कहा कि राम के चरित्र से यह सीख मिलती है कि परिवार से लेकर राष्ट्र तक व्यवस्था कैसे चलती है। गांव, समाज और सत्ता सभी जगह मर्यादा और आदर्श की जरूरत होती है। राम का जीवन बताता है कि कर्तव्य और अनुशासन से ही व्यवस्था मजबूत होती है।उन्होंने गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि गुरु ज्ञान का स्रोत होता है। राम ने अपने आचरण से गुरु के महत्व को दिखाया। गुरु को सर्वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.