हाथरस, सितम्बर 4 -- हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों बाकी श्रंखला में इगलास रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के प्रांगण में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा पहलवानों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। बलशाली शरीर, जागरूक सोच और मजबूत चरित्र वाला युवा ही देश एवं राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से जागरूक रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संघ शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद आयोजित गोविंद ने कहा कि भारत में विविध रंग, जा...