हाथरस, मार्च 12 -- सिकंदराराऊ।संवाददाता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद गांव आगमन पर धीरज कुमार बघेल का अपने कैंप कार्यालय विसाना पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। देश सेवा के इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ऐसे युवा हमारे क्षेत्र और देश का गौरव हैं। जिनसे युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भीकम सिंह चौहान, ओजवीर सिंह राणा, सत्येंद्र प्रधान, गोला प्रधान ,राधेश्याम बघेल, थान सिंह बघेल, राजन सिंह बघेल, चुन्ना सिंह बघेल, गणेसीलाल बघेल, मुनेश बघेल, मुन्नालाल बघेल, रणवीर सिंह, फ़ौजी, फ़ौरन सिंह, खुसीराम,अभय चौहान, अंकित चौहान, राहुल ...