पटना, मार्च 8 -- हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो। निशांत तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। निशांत भैया मत घबराना तुम्हारे पीछे सारा जमाना...। ऐसे ही कुछ उत्साह से भरपूर नारों के बीच रविवार को वीरचंद पटेल स्थित जदयू कार्यालय में निशांत कुमार का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश जदयू मुख्यालय युवा सोच, मजबूत संकल्प के नारों से गुंजायमान रहा। निशांत में अपने नेता नीतीश कुमार की छवि ढूंढ़ने राज्यभर से पार्टी के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे थे। सदस्यता ग्रहण समारोह को लेकर सुबह से लेकर दोपहर तक वीरचंद पटेल पथ पर उत्सवी माहौल दिखा और पूरी सड़क कार्यकर्ताओं से पटी रही। हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड-बाजे से हुआ स्वागतजदयू कार्यालय में निशांत का स्वागत हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजे के साथ हुआ। दोपहर करीब 12.30 बजे कार्यालय गेट पर बैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.