लखीसराय, जून 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के काजीटोला निवासी और पूर्व पोस्टमास्टर स्व. जगदीश गोप के पौत्र आयुष कुमार की 'दर्पण' हाल में प्रकाशित कविता पुस्तक दर्पण को शब्दसार के लिए पुरस्कृत किया गया है। द लिटरेचर टाइम्स के द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का चयन किया गया है। आगामी अगस्त माह में इन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर में समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुस्तक 50 पेज की है। यहां और काशी के साहित्यकारों ने इन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- झंझारपुर के आदर्श की पांचवीं पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...