युवा सांसदों ने सदन में उठाए जातिगत जनगणना-डिजिटल सुरक्षा के सवाल
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज और मिनिस्ट्री ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 18वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता गुरुवार को केपी कम्युनिटी में हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ विकसित करना रहा। शासी निकाय के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संसदीय अनुभव साझा करते हुए बताया कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को संसद में प्रभावी ढंग से रखना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि प्रो. पंकज कुमार ने संसद की कार्यप्रणाली को लोकतंत्र की आत्मा बताया। प्रो. के. वेंकटेसन ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.