गुमला, मई 24 -- जारी प्रतिनिधि। संत थॉमस अक्वीनस चर्च परिसर में रविवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई।

पवित्र मिस्सा बलिदान मिस्सा अनुष्ठान के मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर निरंजन एक्का रहे। उन्होंने विधि-विधान, प्रार्थना और भजनों के साथ मिस्सा संपन्न कराया। इस दौरान पवित्र बाइबल पाठ, प्रवचन और सामूहिक प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना की।

फादर निरंजन एक्का का संदेश अपने संदेश में फादर निरंजन एक्का ने कहा कि संत थॉमस अक्वीनस का जीवन विश्वास, ज्ञान और सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से प्रेम, क्षमा और एकता की भावना अपनाने की अपील क...