मुरादाबाद, अगस्त 11 -- आज के युवाओं की सोच बिलकुल की अलग है। वह छात्र जीवन से ही भविष्य की प्लानिंग शुरू कर दे रहे हैं। अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे के दम पर शहर के कई युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। किसी ने मंच पर एंकरिंग से शुरुआत कर इवेंट मैनेजमेंट को अपना मुकाम बनाया तो किसी ने शारीरिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा को अपना हथियार बनाकर बच्चों का भविष्य संवारने का बीड़ा उठाया। वहीं, किसी ने अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई की राह पकड़ी तो किसी ने छोटे पर्दे से भोजपुरी फिल्मों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- तमाम मुश्किलों के बावजूद,युवाओं ने नहीं मानी हार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऐसे ही युवाओं की कहानी, जिन्होंने मुश्किलों भरे रास्तों को बाधा नहीं बनने दिया और अपनी मेहनत से नई राह...