कानपुर, मई 5 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के होनहार छात्र कन्हैया ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को घर वापस लौटने पर महाविद्यालय के प्रबंधक समेत गुरूजनों ने उसे बधाई दी। वहीं मित्रों ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विधानसभा में दिए गए उनके भाषण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र कन्हैया व छात्रा कशिश कुशवाहा ने युवा संसद में अपने आत्मविश्वास, तार्किक प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ के जरिए न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर विद्यालय के छात्रों ने लखनऊ में दिए शानदार भाषण उनके विचारों में राष्ट्रहित के प्रति स्प...