युवा संसद में हुई संसदीय कार्यवाही
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी युवा संसद 'विमर्श 4.0' का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में जिले के 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक चिंतन पेश किया। मुख्य अतिथि राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अमर पाल सिंह रहे। कांग्रेस के संजीव सिंह, सपा के इस्तकबाल कुरैशी और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। धर्मेंद्र त्रिपाठी ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.