युवा संसद में संचिता प्रथम, मानस को दूसरा स्थान
प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- ईसीसी में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में 55 युवा सांसदों ने हिस्सा लिया। संचिता त्रिपाठी ने प्रथम, मानस पांडे ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यशस्वी सिंह, यशस्वी पटेल और आराध्या सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. के. वेंकटेशन और प्रो. अनिमेष ओझा शामिल रहे। संयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर संसद में प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : माय भारत किशनगंज की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद का होगा आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.