दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के 10 सदस्यीय छात्रों की टीम नागपुर में आयोजित भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने मंगलवार को रवाना हुई। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर टीम को विदा किया। मौके पर कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि भारतीय युवा संसद केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्रीय दायित्वों को समझने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मर्यादा एवं गरिमा बनाए रखते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने का निर्देश दिया। कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल को निखारने में अत्यंत सहायक होते हैं।पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.