कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्टचर्च कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से युवा संसद का आयोजन किया गया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑडीटोरियम में आयोजित संसद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, प्रो. आशुतोष सक्सेना, प्रो. साधना सिंह, प्रो. संजय सक्सेना व संयोजक प्रो. विभा दीक्षित ने किया। प्रो. विभा दीक्षित ने कहा कि युवा संसद लोकतांत्रिक शासन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को बताता है। पूर्वी, कृतिका एवं आदर्श ने संसदीय कार्यवाही का संचालन किया। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, कर नीति, नागरिक शिष्टाचार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौते तथा सुशासन एवं जवाबदेही जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रश्न उठाए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.