देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 हाथीबड़कला में चल रही देहरादून संभाग की क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल के दौरान किसान, पेपर लीक, स्वास्थ्य, साइबर अपराध, नई शिक्षा नीति और सीमा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

प्रतियोगिता की शुरुआत दिन की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी देहरादून के विद्यार्थियों की प्रस्तुति से हुई। नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त मंत्रियों का परिचय कराया। प्रश्नकाल में यशिक...