युवा संसद में गूंजे विकसित भारत और वैश्विक संकट के मुद्दे
देहरादून, अप्रैल 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून में शुक्रवार को सातवीं राष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन देशभर के विभिन्न संस्थानों से आए 300 से अधिक युवा सांसदों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओबीसी काउंसिल के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा रहे। विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया कि इस वर्ष लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र महासभा और अखिल भारतीय राजनीतिक दल जैसे महत्वपूर्ण सदन गठित किए गए हैं। सत्र के दौरान युवाओं ने संविधान संशोधन विधेयक 2025, पश्चिम एशिया संघर्ष से उपजा ऊर्जा संकट और विकसित भारत 2047 जैसे वैश्विक व राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रखरता से अपनी राय रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.