युवा संसद में गूंजी सावन कनौजिया की आवाज
मेरठ, मई 4 -- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन माय भारत द्वारा तीन दिवसीय विकसित भारत युवा संसद का राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ विधानसभा में आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय युवा संसद में मेरठ के फाजलपुर रोहटा रोड निवासी सावन कन्नौजिया ने प्रभावशाली भाषण दिया। उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था। इसमें प्रदेश भर के 75 जनपदों के कुल 375 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सावन कनौजिया ने खेल नगरी का परचम लहराया। उन्होंने तीन मिनट में ओजस्वी भाषण दिया। भाषण की शुरुआत विश्व विख्यात मेरठ के खेल उत्पाद से की। कहा कि इस वर्ष का बजट अमृत काल का ऐसा अमृत रूपी बजट है, जिसका पान यदि देश का हर एक युवा कर ले तो वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर ही रहेगा। यह भी पढ़ें- युवा संसद में जिले के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.