युवा संसद में कई मुद्दों पर बहस
गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से शनिवार को पटौदी और फर्रुखनगर खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास कुशला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पथरेड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए देश-दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस की। प्रतियोगिता में अमेरिकी संसद द्वारा भारत पर लगाए गए 100 प्रतिशत टैरिफ के मुद्दे ने खासा ध्यान खींचा। विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही के रूप में विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखे। इनमें निजी गोपनीयता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े कानून, रोजगार आधारित शिक्षा व्यवस्था, बाल श्रम एवं शोषण, किसान आत्महत्या और कृषि उत्पादों के न्यूनतम सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.