बलरामपुर, सितम्बर 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एमपीपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। युवा संसद में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संसदीय कार्यवाही का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पर्यावरण, स्वच्छता और अनुशासन जैसे समसामयिक विषयों पर तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार रखे। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से उत्सव को प्रधानमंत्री तथा उत्कर्ष सिंह को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य गीता गौतम ...