पटना, मार्च 19 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि युवा संसद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त प्रयास है। जब युवा सोचते हैं, तो राष्ट्र आगे बढ़ता है और जब युवा बोलते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। वह गुरुवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित भारत युवा संसद का उद्घाटन करने के बाद राज्यभर से चुनकर आए युवाओं को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को भी युवा संसद कार्यक्रम आयोजित होगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि भारत आज निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एक ओर हमारे पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीकी शक्ति। ऐसे में विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनेंगे। आज का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने वाला बन रहा है। स्टार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.