युवा संसद गोरखपुर का आयोजन 5 जुलाई को
गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। राष्ट्रचेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवा नेतृत्व के सशक्त संवर्धन के लिए आयोजित होने जा रहे युवा संसद गोरखपुर को लेकर पूर्वांचल के युवाओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत-2047 निर्धारित किया गया है, जिसके तहत युवा राष्ट्रहित, शिक्षा, सामाजिक विकास, सुशासन एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह जानकारी युवा संसद गोरखपुर के संरक्षक रेवती रमण राय ने दी। युवा संसद का आयोजन 5 जुलाई रविवार को नगर निगम सदन हॉल, शास्त्री चौक में आयोजित होगा। इच्छुक प्रतिभागी 20 जुलाई तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष शान्तनु शुक्ला ने युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.