युवा संवाद में 111 बेटियों की आवाज बनी बदलाव की ताकत
आगरा, अगस्त 21 -- आगरा कैंट में बेटियों की आवाज, उनके सवालों और भविष्य की आकांक्षाओं को केंद्र में रखते हुए ज्योति सिंह 'ज्योति दीदी' की पहल 'युवा संवाद' के तहत नगर निगम इंटर कॉलेज में 111 युवा बेटियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर बेटियों ने खुलकर अपने विचार और अनुभव साझा किए। ज्योति दीदी ने कहा कि युवाओं को केवल अवसर उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है। उन्हें सही जानकारी, मार्गदर्शन और अपनी बात रखने का सम्मानजनक अवसर भी मिलना चाहिए। आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण शक्ति है। विकसित भारत का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब युवा केवल विकास के लाभार्थी नहीं, बल्कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.