लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- लखीमपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया। मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभाग संपर्क प्रमुख नीरज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामलाल, सनातन धर्म प्रबंध समिति की सदस्य सीमा साहनी व विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कैरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र, लक्ष्य तय कर तैयारी...