सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर की ओर से गुरुवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, एआई, शिक्षा-रोजगार, सोशल मीडिया का दुरुपयोग और राष्ट्र निर्माण जैसे समसामयिक मुद्दों पर सवाल पूछ गया। युवाओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है, लेकिन यह स्वतंत्रता तब सार्थक है, जब वह दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मान में बाधा न बने। विद्यार्थियों को अपनी मुख्य पढ़ाई के साथ दो-तीन अतिरिक्त कौशल जरूर सीखने चाहिए। एआई और कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीकी दक्षताओं के साथ, व्यावहारिक और हाथों से किए जाने वाले कौशल भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- संघ शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद आयोज...