सहरसा, मार्च 17 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा पटना में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम के लिए सोनवर्षा की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा गीतांजलि कुमारी का चयन होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गीतांजलि मुख्य बाजार निवासी व्यवसायी विजय मिश्रा व गृहिणी रेणु मिश्रा की बड़ी पुत्री है। यूनियन बजट 2026 विकसित भारत विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वह बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अपनी बात रखेंगी। गीतांजलि फिलहाल दरभंगा विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा कर रही हैं। चयन को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...