युवा संगीतकार हरदयाल के निधन से शोक
विकासनगर, मई 29 -- विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र के डुगरी गांव के छाछवा मजरा निवासी युवा संगीतकार हरदयाल का बीते 27 मई की रात को आक्सिमक मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को विकासनगर के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जौनसार बावर के लोक कलाकारों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गीतकार भीम सिंह चौहान ने कहा कि बहुत ही होनहार व शांत स्वभाव के कलाकार के इस तरह असमय स्वर्ग सिधार जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड गई है। श्रद्धांजलि देने वालो में कांतिराम जोशी, प्रभु पंवार, भरत चौहान, देवेंद्र रावत, मनोज सागर, रोहित मोढका, डॉ. श्याम कुंवर, नैनसिह राणा, मोनिका आर्य, सचिन वर्मा, प्रवेश विज्लवाण, गोपाल दीनदयाल, अभि चौधरी, कैलाश बडेरी, दलीप नेगी, अरविन्द रावत, रवि तोमर, दिनेश प्रकाश, मास्टर करन, दक्ष चौहान, बारू निराला शामिल रहे। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.