युवा संगम से लौटे चार विद्यार्थियों का डीएवी में सम्मान
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अरुणाचल प्रदेश में हुए युवा संगम में डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना की यूनिट बी के चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहां से लौटने पर बुधवार को कॉलेज में छात्र आदर्श पांडेय, ईशा कुमारी, विष्णु कांत ओझा और प्रिया गुप्ता का स्वागत किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और आईआरसीटीसी से प्रायोजित युवा संगम में डीएवी के छात्रों ने इटानगर स्थित राजभवन में राज्यपाल के आतिथ्य में पूर्वांचल की संस्कृति से वहां के छात्रों को रूबरू कराया। इसके अलावा उन्होंने नाहरलगुन, हॉन्ग, गोम्फा आदि स्थलों का भी भ्रमण कर स्थानीय आदिवासी जनजाति के लोगों से संवाद किया। महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने हर्ष जताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य प्रो. मिश्रिलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.