युवा संगम में युवाओं ने सीखी नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी
सिमडेगा, जून 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से होटल रॉयल पैलेस में दो दिवसीय युवा संगम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सीखने, संवाद, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। दो दिनों तक आयोजित विभिन्न सत्रों में युवाओं ने थिएटर, कला एवं शिल्प, लघु फिल्म निर्माण, समूह चर्चा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। थिएटर के माध्यम से प्रतिभागियों ने बाल विवाह, मानव तस्करी, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान झारखंड हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने युवाओं से संवाद करते हुए अनुशासन, शिक्षा और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.