बरेली, मार्च 16 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर छात्रों का नामांकन युवा संगम, एक भारत श्रेष्ठ भारत पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज के पत्र के क्रम में यह आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि युवा संगम एक शिक्षा-सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश की विविधता को बढ़ावा देना है। इसमें पर्यटन, परंपरा, विकास, तकनीक और लोगों का आपस में जुड़ाव जैसे विषय शामिल हैं। फेज-छह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दो मार्च से शुरू हो चुके हैं और अप्रैल से जून 2026 के बीच शैक्षिक-सांस्कृतिक टूर आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों का पंजीकरण 18 मार्च तक कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.