धनबाद, मार्च 11 -- विद्यार्थियों और युवाओं को देश की विविध संस्कृति, परंपराओं तथा विकास को करीब से जानने का अवसर देने वाले युवा संगम कार्यक्रम के अगले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इस बार इस कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम धनबाद और आईआईटी इंदौर की जोड़ी बनाई गई है। दोनों संस्थानों के माध्यम से झारखंड और मध्य प्रदेश के युवाओं के बीच शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों और युवाओं को 18 मार्च तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। अधिकारियों की मानें तो युवा संगम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच संवाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.