युवा संगम के तहत सूबे के 50 युवा पंजाब के लिए रवाना
पटना, जून 6 -- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित 'एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम फेज-6' कार्यक्रम अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 50 युवा 7 से 13 जून तक होने वाले युवा संगम कार्यक्रम के लिए पंजाब रवाना हुए। आईआईटी पटना, नोडल संस्थान के तत्वावधान में आयोजित फ्लैग-ऑफ समारोह में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे। मौके पर आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, डीन प्रशासन प्रो. एके ठाकुर व नोडल ऑफिसर डॉ. सत्येंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया।इससे पूर्व आईआईटी पटना के सीनेट हॉल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कुमार ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सीखने, समझने और देश की विविधता को निकट से जानने का एक अनूठा अवसर है। यह भी पढ़ें- युवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.