लखीमपुरखीरी, मई 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहाबुद्दीनपुर के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में 16 मई को सायं 4 बजे युवा संकल्प बौद्धिक सम्मेलन एवं युवा प्रेरणा मेधा सम्मान समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा एवं धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया होंगे। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे जबकि अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव करेंगे। कार्यक्रम की संयोजक पूर्व सदस्य विधान परिषद कान्ति सिंह हैं। आयोजन समिति में जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा एवं जिला प्रतिनिधि संजय वर्मा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अभाविप ने युवा संसद का पोस्टर का किया विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...