युवा संकल्प सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहाबुद्दीनपुर के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में युवा संकल्प बौद्धिक सम्मेलन एवं युवा प्रेरणा मेधा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, पूर्व मेधावियों और गोल्ड मेडलिस्ट युवाओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य संयोजक संदीप वर्मा रहे। मुख्य वक्ता डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षा और राजनीति का गहरा संबंध है। उन्होंने स्नातक और शिक्षक वर्ग से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रतिभाओं से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.