युवा शोधकर्ताओं को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों का प्रशिक्षण
रांची, जुलाई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में मंगलवार से तीन दिनी आईराइज ईसीआर क्षमतावर्द्धन कार्यशाला (लेवल-1) शुरू हुई। इसका उद्देश्य प्रारंभिक स्तर के शोधकर्ताओं, नव नियुक्त शिक्षकों व युवा वैज्ञानिकों की अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करना और उन्हें आधुनिक शोध पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन, अनुसंधान नैतिकता, शोध परियोजना निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन की बारीकियों से अवगत कराना है। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सारंग मेढ़कर ने की। कार्यशाला में प्रतिभागियों को वैज्ञानिक लेखन, शोध परियोजना बनाने, शोध अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया, अनुसंधान नैतिकता, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन व नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान व प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि यूजीसी-डीएई कंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.