नोएडा, मार्च 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को शिक्षा और तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे स्वयं भी तकनीक के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं। कार्यक्रम में जयंत चौधरी ने किसानों की एकता और विजय सिंह पथिक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्षों और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पहले भी दनकौर क्षेत्र में खेल स्टेडियम के लिए तीन करोड़ रुपये की सहायता राशि दे चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.