मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने किया। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, शोध, कक्षा संचालन एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कुल 21 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिन पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में सबसे पहले 9 सितंबर 2025 को आयोजित शैक्षणिक परिषद की बैठक, 3 फरवरी 2026 को आयोजित नए शिक्षण कार्यक्रम एवं संबद्धता समिति तथा परीक्षा बोर्ड की पूर्व बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। वहीं, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे सेमेस्टर के लिए गैर-शैक्षणिक गतिविधि पाठ्यक्रम (एनजीओ/सामाजिक सेवा/खेल-स्वास्थ्य ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.