रांची, अप्रैल 16 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के युवा शिक्षक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी को राज्य स्तरीय "इंडियन एजुकेटर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में बुधवार को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय शिक्षा महोत्सव में झारखंड भर से शिक्षाविद, युवा शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रकाश टूटी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लाइट्स इंस्टीट्यूट, खूंटी से जुड़े प्रकाश टूटी ने सीमित संसाधनों के बीच भी शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, संघर्ष और नवाचार का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में पलामू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.