सीवान, जुलाई 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के निर्देशानुसार, सीबीसीएस पार्ट थर्ड 2024-28 परीक्षा 2026 28 जुलाई से शुरू हो रही है। जेपीयू ने इस परीक्षा के लिए चार केन्द्र बनाया है।

परीक्षा केन्द्रों की सूची शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में परीक्षा ली जायेगी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा पांच अगस्त तक चलेगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से अपराहृन 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली पूर्वाहृ दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

परीक्षा के लिए केन्द्राधीक्षक इधर, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केपी गोस्वामी, राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार पंडित, विद्या भवन महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रभूषण सिंह व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ...