रामगढ़, जुलाई 12 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा स्थित ऑफिसर्स क्लब में रविवार को राजद के युवा चौपाल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी छत्तरपुर विधानसभा बिजय राम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, रमेश यादव, अनिता यादव, कमलेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, गुलशन खातून मौजूद थे। इस दौरान युवा चौपाल यात्रा की सफलता पर सभी को बधाई दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी में जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को अपनी आवाज बनाएं।...