रुडकी, नवम्बर 12 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा में युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। हर युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर संगठन की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "युवा भारत" के संकल्प को साकार करने में भाजयुमो की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो युवाओं को नेतृत्व, अवसर और सम्मान प्रदान करता है। मंडोली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया, जनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.