नोएडा, अगस्त 31 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक अनिल ने विद्यार्थियों से राष्ट्र, समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। भारत के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल अपने करियर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझें। यह भी पढ़ें- व्यक्तित्व निर्माण ही राष्ट्र निर्माण की नींव : आकाश उन्होंने कहा कि शिक्षा का व...