रांची, फरवरी 1 -- रांची। केंद्रीय बजट पर रांची के युवाओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां खेलो इंडिया मिशन, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य की तकनीक (एआई) के लिए किए गए प्रावधानों को युवाओं ने सराहा है, वहीं छात्राओं का एक वर्ग महिला सुरक्षा और प्रत्यक्ष रोजगार के ठोस रोडमैप की कमी को लेकर असंतुष्ट नजर आया। आयुर्वेद के तीन नए संस्थान और जिलों में महिला छात्रावास खोलना ऐतिहासिक है। यह बजट तकनीक, एआई और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर देश के युवाओं को भविष्य के लिए सशक्त बनाएगा। - वेदांत कौस्तव, युवा उद्यमी बजट में स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम हैं। रोजगार सृजन की नई योजनाओं से युवाओं की क्षमता को प्रदर्शन में बदलने का मौका मिलेगा। - गौतम सिंह, छात्र मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.