बरेली, जून 1 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का युवा प्रशिक्षण शिविर रविवार को पीलीभीत बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। इसमें प्रदेशभर से करीब 600 युवा व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने किया। उन्होंने युवा शक्ति के संगठन और स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र सशक्त होगा। सुनील सिंघी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- सभी जिलों में दो टिकट व्यापारियों को देने की मांग उन्होंने कहा कि जीए...