युवा शक्ति के नवाचार से देश होगा सबल
मधेपुरा, मई 12 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंत्रालय की उप निदेशक हुस्न जहां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. विक्की आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और नवाचार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा शक्ति के नवाचार से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी मॉडल, पोस्टर एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- टीएमयू में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर बीटेक सीएस के स्टूडेंट्स का जलवा इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.