वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ द्वारा गुरुवार को 'युवा रोज़गार एवं सामाजिक क्षेत्र : विकसित भारत 2047 के वाहक' पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और संकल्प ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे ले जा सकती है। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी बेंगलुरु की डॉ. नीलांजना सेनगुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा शक्ति को सही दिशा, कौशल और अवसर प्राप्त होंगे। विकसित भारत के लिए हमें डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यावसायिक प्रशिक्षण, शून्य गरीबी, खुलहाल जिंदगी, वित्तीय सशक्तिकरण, लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग को बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता, संचालन डॉ. उर्जस्विता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गंगाधर ने किया।इस अवसर पर प्रो. राजेश पाल, ...