सासाराम, अगस्त 30 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रविवार को युवा शक्ति संपर्क अभियान के क्रम में रोहतास पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जमीन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश राज ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...