सिद्धार्थ, मार्च 17 -- सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार में 10 मार्च को युवा व्यापारी शिवम कसौधन की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर मृतक के पिता इंद्रेश कसौधन सोमवार को ग्रामीणों संग मिले थे और पुलिस वालों पर मनगढ़ंत केस दर्ज करने की बात कही थी। इसी प्रकरण को लेकर एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने देर शाम गए दो सिपाहियों को थाना से हटा दिया और जांच क्राइम ब्रांच को सौप दी है। मृतक के पिता ने शिकायत की थी कि उससे सादे कागज पर पुलिस वालों ने हस्ताक्षर करा कर अपने अनुसार केस दर्ज कर लिया था जबकि हत्या में कई और शामिल थे। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक सिपाही को हटा कर डायल 112 व दूसरे को कपिलवस्तु कोतवाली भेज दिया। विवेचना क्राइम ब्रांस को सौंप दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.